कालाढूंगी: महाराष्ट्र से आए पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर पलटा, 10 महिलाएं घायल
कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल से घूमकर लौट रहे नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी पर्यटकों का टेपों ट्रैवलर अनियतित्र होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैवलर में सवार 10 महिला पर्यटक घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहां अधिक चोटें होने पर …
कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल से घूमकर लौट रहे नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी पर्यटकों का टेपों ट्रैवलर अनियतित्र होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैवलर में सवार 10 महिला पर्यटक घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया।
जहां अधिक चोटें होने पर सभी को प्राथमीक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी कई महिला पर्यटक बीते दिनों नैनीताल घूमने आई थीं। गुरुवार सुबह ये सभी लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे नगर से करीब एक किलोमीटर पहले नैनीताल रोड पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब आठ फीट नीचे जंगल में जाकर पलट गया। हादसे के बाद टेंपो ट्रैवलर में सवार पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैवलर में सवार घायल महिलाओं को बाहर निकाल कर सीएचसी भिजवाया।
वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया। दुर्घटना में जोशना (50) पत्नी प्रवीन, विजया (50) पत्नी सुनील, सुमिता (47) पत्नी सुरेंद्र, भक्ति (44) पत्नी प्रवीन, स्वाति (49) पत्नी सूचित, माया (40) पत्नी विकास, दिपाली (48) पत्नी तुषार, श्रुति (45) पत्नी श्रीकांत, कुन्दा (53) पत्नी प्रवीन और रूपाली (40) पत्नी लक्ष्मीकांत घायल हुई हैं। चालक बनारसी लाल ने बताया कि वाहन के ब्रेक नहीं लगने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
एक किमी सीधी सड़क के बाद तीव्र मोड़ बन रहा दुर्घटना का कारण
कालाढूंगी। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में लाल मिट्टी के पास हमेशा वाहन दुर्घटना होती रहती है। इस खतरनाक मोड़ से पहले एक किलोमीटर सीधी व सपाट सड़क है। इस कारण चालक सोचता है कि मैदानी इलाका आ गया है। जिस कारण चालक वाहन की रफ्तार कम नहीं करता है। इसके बाद अचानक आगे तीव्र मोड़ आ जाने से वाहन से नियंत्रण खो बैठता
है। 21 अक्टूबर 2013 मे अमरोहा (यूपी) से नैनीताल आई बरात का कैंटर वापसी के दौरान यहीं पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी।
