हल्द्वानी: मांगें पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने मांगों का निराकरण न होने पर नगर निगम प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन को सौंपा। संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने पिछले दिनों नौ सूत्रीय मांग पत्र निगम प्रशासन को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने मांगों का निराकरण न होने पर नगर निगम प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन को सौंपा। संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने पिछले दिनों नौ सूत्रीय मांग पत्र निगम प्रशासन को सौंपा था।
इसमें ठेका प्रथा समाप्त किये जाने, अस्थायी कर्मियों का पीएफ जमा करने, वार्डों में कर्मचारियों की भर्ती किये जाने, टीपीनगर के सफाई कर्मियों को निगम से वेतन देने जैसी मांगें उठाई गईं थीं। मांगों की सुनवाई न होने से गुस्साए कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी में सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन को ज्ञापन सौंपा।
संघ के महामंत्री सुनील चौधरी ने बताया कि यदि शीघ्र निगम प्रशासन ने मांगों का निराकरण न किया तो सफाई कर्मी आंदोलन को विवश होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के शाखा अध्यक्ष अशोक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला जिलाध्यक्ष विनयपाल, श्यामसुंदर, जगदीश, राजेंद्र, जगपाल, अनुज, नवनीत, मनजीत आदि शामिल थे।
