हल्द्वानी: पति बगल में सोता रहा, पत्नी फंदे से लटक गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति बगल में सोता रहा और पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब बच्चे सोकर उठे और मां को फंदे पर लटका देखकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आंवला गेट बनभूलपुरा निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति बगल में सोता रहा और पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब बच्चे सोकर उठे और मां को फंदे पर लटका देखकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आंवला गेट बनभूलपुरा निवासी सूरज पेशे से ड्राइवर है और यहां पत्नी सरोज (28) व दो बच्चों और माता-पिता के साथ रहता है। बताया जाता है कि बुधवार को सविता के मायके से उसका भाई और पिता आए थे।

बताया जाता है कि रात सूरज ने शराब पी और परिवार वालों के साथ खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। सूरज अपनी पत्नी व बच्चों के साथ एक कमरे में सोया था। तड़के बच्चों की आंख खुली तो देखा कि सरोज की पंखे से बंधे दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। शराब के नशे में चूर सूरज की आंख ही नहीं खुली। मां को फंदे से लटका देख बच्चे रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज से सरोज की सास की आंख खुल गई। उन्होंने कमरे की एक ईंट हटा कर देखी तो उनके भी होश फाख्ता हो गए। जिसके बाद सूरज को उठाया गया।

सूचना पाकर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूरज ने थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को बताया कि वह रात शराब पीकर सोया था, जिसके चलते उसकी आंख नहीं खुली और रात खाना खाने तक सब सामान्य था। ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसके चलते सरोज जान देती।

संबंधित समाचार