संभल : ताजपुर खूनी संघर्ष में छह लोग गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा पुलिस ने ताजपुर गांव में मंगलवार रात प्रेम-प्रसंग को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से अवैध बंदूक और तमंचा भी बरामद हुए हैं। अभी भी सुरक्षा की दृष्टि से गांव में …

संभल, अमृत विचार। नखासा पुलिस ने ताजपुर गांव में मंगलवार रात प्रेम-प्रसंग को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से अवैध बंदूक और तमंचा भी बरामद हुए हैं। अभी भी सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी तैनात है।

सीओ जितेंद्र कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि ताजपुर गांव निवासी शफीक और शाहिद पक्ष प्रेम प्रसंग मामले में मंगलवार रात आमने सामने आ गए थे। टकराव में दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले थे। इसके बाद फायरिंग भी हुई। इसमें एक पक्ष से शाहिद और दूसरे पक्ष से शरीफ और तसलीम गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि शफीक और फरमान लाठी डंडों की मारपीट से चोटिल हो गए थे। घायलों का मुरादाबाद और संभल के अस्पताल में उपचार चल रहा है। विवाद में पुलिस ने दोनों और से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी थी।

गुरुवार को पुलिस ने मामले में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि बलवा और जानलेवा हमला करने के आरोप में शमीम पुत्र अब्दुल हमीद, तहसीन पुत्र तसलीम, शफीक पुत्र अब्दुल मजीद, फहीम पुत्र अब्दुल वहीद, मोनिस पुत्र जरीफ और रेहान पुत्र जाहिद को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शफीक के पास से एक अवैध बंदूक और दो कारतूस बरामद हुए हैं। फहीम के पास से तमंचा और एक कारतूस मिला है। पुलिस कार्रवाई के बाद छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैनात है।

ये भी पढ़ें : संभल: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो लोगों को छुड़ाया, चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार