रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से किशोरी और रम्पुरा से अधेड़ लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर की अलग-अलग जगहों से एक नाबालिग व एक अधेड़ घर से बिना बताये लापता हो गये। जिनके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 मई …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर की अलग-अलग जगहों से एक नाबालिग व एक अधेड़ घर से बिना बताये लापता हो गये। जिनके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 मई की दोपहर से उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। जिसकी आसपास काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। व्यक्ति ने पड़ोसी के घर आने वाले एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

उधर, रम्पुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 मई की सुबह उनके पति 55 वर्षीय सोहनपाल बिना बताये घर से कहीं चले गये। जिसकी उन्होंने आसपास व रिश्तेदारी में भी काफी खोजबीन की। लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

संबंधित समाचार