ट्रांसपेरेंट सेक्विन ड्रेस में मौनी रॉय का दिखा ग्लैमरस अवतार, पति संग दिए रोमांटिक पोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक और खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में मौनी इंडस्ट्री में अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय, बल्कि दिलकश अंदाज से भी लोगों का ध्यान खूब खींचा है। अपनी बोल्डनेस के कारण आज वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक और खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में मौनी इंडस्ट्री में अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय, बल्कि दिलकश अंदाज से भी लोगों का ध्यान खूब खींचा है। अपनी बोल्डनेस के कारण आज वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शिमरी ऑफ शोल्डर गाउन में अपनी बेहद ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं।

इन फोटोज में मौनी के आउफिट, लुक के साथ उनका सिजलिंग पोज भी देखते बन रहा है जो फैंस को काफी दीवाना बना रहा है।

मौनी रॉय की ये ड्रेस स्ट्रैपलेस है और उन्होंने कैमरे के सामने जमकर अपनी कातिल अदाएं दिखाई हैं। उन्होंने ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं।

जिसे देखकर फैंस मदहोश हो रहे हैं और मौनी के इस ग्लैमरस लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मौनी रॉय करण जौहर की बर्थडे पार्टी में इस लुक में नजर आई थीं। अपने अंदाज से एक्ट्रेस ने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान खींच लिया।

मौनी ने अपने पति सूरज नांबियार की भी फोटोज शेयर की हैं। ब्लैक सूट में वो काफी डैशिंग लग रहे हैं। वहीं मौनी के साथ उनकी ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

दूसरी ओर वर्क फंर्ट की बात करें तो बहुत जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम किया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।  इसके बाद वह सिंहली फिल्म ‘माया जाला’ में भी दिखेंगी।

 

ये भी पढ़ें:- साड़ी में मौनी रॉय ने बिखेरा हुस्न का जलवा, क्या आपने तस्वीरें देखीं?

संबंधित समाचार