अयोध्या: साकेत के भूगोल विभाग में चलेगी अब स्मार्ट क्लास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कासु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में शुक्रवार को नवीन तकनीक से सुसज्जित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन नगर आयुक्त विशाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास आज के युग के पठन-पाठन की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थी और प्राध्यापक दोनों ही लाभान्वित होते हैं। इसे अन्य विभागों में भी शुरू करने की …

अयोध्या। कासु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में शुक्रवार को नवीन तकनीक से सुसज्जित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन नगर आयुक्त विशाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास आज के युग के पठन-पाठन की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थी और प्राध्यापक दोनों ही लाभान्वित होते हैं। इसे अन्य विभागों में भी शुरू करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष व अवैतनिक मंत्री ने पूरे मनोयोग से महाविद्यालय के उन्नयन और विकास में सहयोग प्रदान करने की बात कही। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय सिंह, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपकृष्ण वर्मा, अवैतनिक मंत्री आनन्द कुमार सिंघल ने नगर आयुक्त विशाल सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

पढ़ें-वाराणसी: जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को मिला स्मार्ट क्लास का तोहफा

संबंधित समाचार