हल्द्वानी: दो पर लगी गैंगेस्टर, दो गुंडों को किया जिलाबदर
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने महमूद गैंग के दो शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है और दो गुंडों को जिलाबदर कर दिया गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि नूरी मस्जिद वार्ड-30 उत्तर उजाला निवासी महमूद महज 30 वर्ष का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने महमूद गैंग के दो शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है और दो गुंडों को जिलाबदर कर दिया गया है।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि नूरी मस्जिद वार्ड-30 उत्तर उजाला निवासी महमूद महज 30 वर्ष का है और अपनी गैंग का लीडर है। इस गैंग में गौजाजाली में किराये पर रहने वाला उपेन्द्र कुमार भी शामिल है।
उपेंद्र मूलरूप से बरा बस स्टैंड शक्तिफार्म सितारगंज का रहने वाला है। दोनों गैंग बनाकर न सिर्फ वारदातों को अंजाम देते हैं, बल्कि अपने सह अपराधियों के साथ मिलकर स्मैक, जुआ और चरस का कारोबार कर नई पीढ़ी को नशे के जाल में फंसा रहे हैं। इनके खिलाफ गवाही देने को भी कोई तैयार नहीं होता। गैंग लीडर और सदस्यों पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इन दोनों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। जबकि दो अपराधियों को छह माह के लिए नैनीताल जिले की सीमा से जिलाबदर कर दिया गया है। इनमें नूरी मस्जिद इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी निसार और वार्ड चार जवाहरनगर बनभूलपुरा निवासी बिरजू शामिल हैं। इसमें निसार पर 11 मामले और बिरजू पर पांच मामले बनभूलपुरा थाने में दर्ज हैं।
