हल्द्वानी: जिले में 4.32 लाख के बने आयुष्मान कार्ड
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 4,32,326 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। जबकि 33,229 कार्डधारकों को 35.61 करोड़ रुपये का निशुल्क इलाज मुहैया किया गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना में कार्ड धारक को पांच लाख रुपये तक का कैशलैस उपचार मुहैया कराया जाता …
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 4,32,326 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। जबकि 33,229 कार्डधारकों को 35.61 करोड़ रुपये का निशुल्क इलाज मुहैया किया गया है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना में कार्ड धारक को पांच लाख रुपये तक का कैशलैस उपचार मुहैया कराया जाता है। इसके अंतर्गत 24 चिकित्सकीय विशेषताओं में 1,578 बीमारियों के इलाज की सुविधा है। यह सुविधा राज्य के सरकारी चिकित्सालयों व चिन्हित निजी चिकित्सालयों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड (ऑनलाइन), आधार कार्ड, एमएसबीवाई कार्ड अनिवार्य है।
आयुष्मान भारत हेल्प लाइन नंबर 155368/104 से भी ले सकते हैं। डीएम ने बताया कि नैनीताल जनपद में उजाला सिग्निस सेंट्रल अस्पताल, सिटी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, आईक्यू विजन प्राईवेट लिमि, राही केयर (डायलिसिस सेंटर), बीएनके अस्पताल पीरूमदारा रामनगर, बृजेश अस्पताल रामनगर, दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर सेन्टर, नेफ्रेोकेयर हेल्थ सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड, वेदांता नेत्रालय एलएलपी, बॉम्बे अस्पताल शामिल हैं।
