रुद्रपुर: कोरोना काल के दौरान आशा कार्यकत्रियों की मौत पर मिला मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोविड की दूसरी लहर में तीन आशा कार्यकत्रियों की मौत पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उनके परिजनों को 50-50 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। इसमें दो किच्छा व एक काशीपुर की कार्यकत्रियों की मौत हो गई थी। आशा कोऑर्डिनेटर निधि ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर 2021 …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोविड की दूसरी लहर में तीन आशा कार्यकत्रियों की मौत पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उनके परिजनों को 50-50 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। इसमें दो किच्छा व एक काशीपुर की कार्यकत्रियों की मौत हो गई थी।

आशा कोऑर्डिनेटर निधि ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर 2021 में कार्य करने के दौरान किच्छा की शांति व छाया और काशीपुर की अकबरी आशा कार्यकत्री कोरोना संक्रमित हो गयी थी। तीनों कुछ दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं लेकिन अत्यधिक संक्रमण के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। जिस पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से उनके नॉमिनी के खाते में 50-50 लाख रुपये की धनराशि भेज दी गई है।

संबंधित समाचार