मिस्र : सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काहिरा। उत्तरपूर्व मिस्र में इस्माइलिया-सुएज रेगिस्तानी सड़क पर मिनी बस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। सरकारी अहराम अखबार ने यह रिपोर्ट दी हैं। अखबार के अनुसार शुक्रवार को हुई इस टक्कर में कार के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और मिनीबस के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। दुर्घटना में सात …

काहिरा। उत्तरपूर्व मिस्र में इस्माइलिया-सुएज रेगिस्तानी सड़क पर मिनी बस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। सरकारी अहराम अखबार ने यह रिपोर्ट दी हैं। अखबार के अनुसार शुक्रवार को हुई इस टक्कर में कार के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और मिनीबस के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। दुर्घटना में सात लोग वाहनों के अंदर जल गए। शवों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों के एक दल ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया।

शुरुआती खबरों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब कार के चालक ने सड़क के दूसरी ओर मुड़ने का प्रयास किया। मिस्र में खराब सड़कों और यातायात के अनुपयुक्त नियमों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रही है।

मेक्सिको की अदालत ने बुलफाइट पर लगाई रोक
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की एक अदालत ने दुनिया के सबसे बड़े बुलरिंग प्लाजा मेक्सिको में होने वाले बुलफाइट पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। फोर्ब्स मेक्सिको ने यह रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार नागरिक संघ जस्टिसिया जस्टा ने बुलफाइट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। एसोसिएशन ने कहा कि बुलफाइट मेक्सिको सिटी में महिलाओं हिंसा से मुक्त जीवन जीने के कानून का उल्लंघन करती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निषेधाज्ञा अस्थायी है। दो जून को जज यह तय करेंगे कि बुलफाइटिंग पर प्रतिबंध लगाया जाए कि नहीं। उल्लेखनीय है कि प्लाजा मेक्सिको बुलरिंग मैदान की क्षमता 40 हजार अधिक लोगों की है और यह मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में स्थित है।

ये भी पढ़ें : Israel : वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में एक और फिलिस्तीनी किशोर की मौत, संख्या बढ़कर पांच हुई

संबंधित समाचार