Kesariya Telugu version out: ‘केसरिया’ गाने के टीजर का दूसरा वर्जन हुआ रिलीज, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ‘ब्रह्मास्त्र’ पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का गाना केसरिया फैंस को काफी पसंद आया। इसी बीच अब …
मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ‘ब्रह्मास्त्र’ पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का गाना केसरिया फैंस को काफी पसंद आया। इसी बीच अब निर्माताओं ने गाने के कन्नड़ भाषा में टीजर को भी रिलीज कर दिया है।
बता दें, कन्नड़ भाषा में ‘केसरिया’ गाने का नाम ‘कुमकुमला’ है और इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। जिसे निर्देशक एसएस राजामौली ने रिलीज किया है।
तेलुगु संस्करण को सिड श्रीराम ने गाया है तो वहीं अरिजीत सिंह ने हिंदी ट्रैक में अपनी आवाज दी है और इस गाने को चंद्रबोस ने लिखे हैं।
अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट ,अमिताभ बच्चन,मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र पहली फिल्म होगी।
