उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स की छठी मंजिल से कूदा छात्र, मौत
ऋषिकेश, अमृत विचार। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अध्यनरत राजस्थान निवासी छात्र रजत मुंद ने कॉलेज बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, श्री गंगानगर …
ऋषिकेश, अमृत विचार। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अध्यनरत राजस्थान निवासी छात्र रजत मुंद ने कॉलेज बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, श्री गंगानगर राजस्थान निवासी रजत मुंद (19 ) पुत्र विजय कुमार एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार को उसका प्रैक्टिकल होना था। मगर वह प्रैक्टिकल में नहीं पहुंचा। सुबह करीब 10:30 बजे रजत ने कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी एम्स शिवराम ने बताया कि युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसका उपचार भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
