हल्द्वानी: सड़क सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर एचपीसीएल को भेजा नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बार फिर लोक निर्माण विभाग की ओर से एचपीसीएल को नोटिस जारी हो गया है। गैस पाइप लाइन बिछाने के चलते रामपुर व कालाढूंगी रोड की सड़कों की हालत खराब होने के चलते हिंदुस्तान पेट्रोलियम को तीन दिन में सुधार करने का समय दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बार फिर लोक निर्माण विभाग की ओर से एचपीसीएल को नोटिस जारी हो गया है। गैस पाइप लाइन बिछाने के चलते रामपुर व कालाढूंगी रोड की सड़कों की हालत खराब होने के चलते हिंदुस्तान पेट्रोलियम को तीन दिन में सुधार करने का समय दिया है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क खोदाई की इजाजत दी गई थी लेकिन कंपनी की ओर से सड़क सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। यहीं नहीं, इन सड़कों से गुजरने वाले लोगों को भी जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने शनिवार को एचपीसीएल को एक और नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिन के भीतर सड़क को सुधारकर यातायात को चलने लायक बनाने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने सड़क खोदाई का काम बंद करने की चेतावनी भी दी है।

संबंधित समाचार