बहराइच: तीन दिन से गायब युवक का शव नहर पुल के पास मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। चुलंभा नयापुरवा गांव निवासी एक युवक 26 मई को रहस्यमय हालत में लापता हो गया था। उसका शव रविवार को नहर पुल के पास मिला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चुलंभा …

बहराइच। चुलंभा नयापुरवा गांव निवासी एक युवक 26 मई को रहस्यमय हालत में लापता हो गया था। उसका शव रविवार को नहर पुल के पास मिला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चुलंभा के मजरा नयापुरवा निवासी संतोष सिंह उर्फ पप्पू 26 मई को बाराबंकी से रिश्तेदारी से वापस आए। इसके बाद खेत देखने चले गए। पत्नी रीता सिंह ने देर रात तक पति के वापस न आने पर थाने में सूचना दी। रविवार सुबह गायब ग्रामीण का शव कदसर बेतौरा बदरौली संपर्क मार्ग पर स्थित नहर पुल के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने मृतक की पहचान की।

थानाध्यक्ष दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं मृतक की पत्नी ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पढ़ें-मुरादाबाद : रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

संबंधित समाचार