जमशेदपुर: टायर गोदाम में उठी आग की लपटे, 5KM तक फैला धुआं, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। आग की लपटें आसमान में ऊंची उठ रही है। धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक दिया है। लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। ये आग उलीडीह थाने के हिलव्यू कॉलोनी से सटे …
जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। आग की लपटें आसमान में ऊंची उठ रही है। धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक दिया है। लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। ये आग उलीडीह थाने के हिलव्यू कॉलोनी से सटे एक टायर गोदाम में देर रात लगी।
देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह इलाका मानगो डिमना चौक से पारडीह के बीच पड़ता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। रविवार की दोपहर हालात का जायजा लेने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जादव पहुंचीं।
12अघंटे बाद भी नहीं बुझी आग
आग को बुझाने की लगातार कोशिश की जा रही है। करीब बारह घंटे के बाद भी रविवार दोपहर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है।अब तक 45 दमकल मौके पर पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग अपने घर और दुकान खाली कर रहे हैं।
लोग खुद खाली कर रहे घर-दुकान
बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगने की घटना हुई। उस वक्त गोदाम बंद था। प्रशासन ने आसपास के इलाके के लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नुकसान कम से कम हो। इसलिए लोग खुद से अपने सामान दूसरी तरह पर शिफ्ट कर रहे हैं।
आग से निकलने वाला धुएं से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। करीब पांच किलोमीटर के इलाके में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें और धुएं का गुबार को देखा जा सकता है। अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें- सिक्किम में भीषण सड़क हादसा, वाहन फिसलने से महाराष्ट्र के पांच पर्यटकों की मौत
