भारत-बांग्लादेश के बीच दो साल बाद शुरू हुई ट्रेन सेवा, कोरोना के कारण बंद कर दी गई थी सर्विस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल से बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवा को रविवार को एकबार फिर से बहाल कर दिया गया। मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ढ़ाका से रवाना किया गया। बांग्लादेश के रेलवे के महानिदेशक धीरेंद्र नाथ मजूमदार ने 170 से अधिक यात्रियों वाली ट्रेन को ढाका छावनी स्टेशन …

ढाका। भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल से बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवा को रविवार को एकबार फिर से बहाल कर दिया गया। मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ढ़ाका से रवाना किया गया। बांग्लादेश के रेलवे के महानिदेशक धीरेंद्र नाथ मजूमदार ने 170 से अधिक यात्रियों वाली ट्रेन को ढाका छावनी स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। उन्होंने ट्रेन के डिब्बों के अंदर यात्रियों का फूलों से स्वागत किया। इसी दौरान, कोलकाता और खुलना के बीच बंधन एक्सप्रेस को भी आज ही कोलकाता से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह सुबह करीब स्थानीय समयानुसार 9ः45 बजे बेनापोल रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके साथ ही न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच शुरू की गई नयी ट्रेन मिताली एक्सप्रेस ट्रेन को एक जून को भारत और बंगलादेश के रेल मंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। यह ट्रेन सेवा सप्ताह में दो बार न्यू जलपाईगुड़ी से रविवार और बुधवार को सुबह 11ः45 बजे शुरू होगी और दोपहर 22ः30 बजे ढाका छावनी पहुंचेगी।

ट्रेन का ढाका और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच कोई व्यावसायिक ठहराव नहीं होगा। इसमें चार फर्स्ट क्लास एसी सीटिंग कोच, चार एसी चेयर कार और दो लगेज और जेनरेटर वैन शामिल है। वहीं यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को ढाका छावनी से 21ः50 बजे चलेगी और यह भारत के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर सुबह 07ः15 बजे पहुंचेगी। गौरतलब है कि 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से दोनों देशों के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं दो साल से अधिक समय तक बंद रही। ट्रेन सेवाओं के फिर से शुरू होने का इंतजार काफी समय से था, क्योंकि यह बंगलादेश और भारत के बीच कनेक्टिविटी का एक सुविधाजनक और सस्ता माध्यम है।

ये भी पढ़ें:- इंडोनेशिया में नौका डूबने से 25 लोग लापता, तलाश जारी

संबंधित समाचार