अयोध्या: चौकी इंचार्ज व सिपाही पर भाजपा नेता को अपमानित करने का आरोप
अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके की महबूबगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज व एक सिपाही द्वारा भाजपा नेता को अपमानित करने का मामला गरमा गया है। पीड़ित भाजपा नेता ने शिकायत एसएसपी सहित मानवाधिकार आयोग व आईजीआरएस पोर्टल पर की। जिस पर मामले की जांच कोतवाली के एसएसआई संतोष सिंह को मिली है। भिटौरा निवासी भाजपा नेता …
अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके की महबूबगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज व एक सिपाही द्वारा भाजपा नेता को अपमानित करने का मामला गरमा गया है। पीड़ित भाजपा नेता ने शिकायत एसएसपी सहित मानवाधिकार आयोग व आईजीआरएस पोर्टल पर की। जिस पर मामले की जांच कोतवाली के एसएसआई संतोष सिंह को मिली है।
भिटौरा निवासी भाजपा नेता अमरेंद्र बहादुर सिंह का आरोप है बुधवार की डम्मरपुर निवासी एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। मारपीट में उस युवक का सिर फट गया। घायल ने महबूबगंज चौकी पर अपनी मदद के लिए भाजपा नेता को बुलाया था।
आरोप है कि वे जब चौकी पर पहुंचे तो मौजूद सिपाही ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। पीड़ित भाजपा नेता का कहना है कि पूछे जाने पर सिपाही आगबबूला हो गया और हाथापाई पर उतर आया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने सिपाही का साथ दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि सभी पक्षों से जानकारी ली जा रही है।
पढ़ें-जालौन: शौचालयों पर मुगल बादशाहों के नाम लिखवाने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
