इंतजार हुआ खत्म! Laal Singh Chaddha का ट्रेलर Out, आमिर-करीना का दिखा अलग अंदाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ का निर्देशन …

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नागा चैतन्य और मोना सिंह की भी अहम भूमिका है।

फिल्म 1994 में प्रदर्शित अमेरिकी फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। इसको भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है।

लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा।

यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों रिलीज होगी।

पढ़ें-Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद Mika Singh ने पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द, कहा- आज मुझे शर्म…

संबंधित समाचार