रुद्रपुर: आठ साल पुरानी रंजिश को लेकर बेरहमी से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आठ साल पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जी को जबरन पकड़कर घर में खींच लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे वह घायल हो गया। दर्जी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली …

रुद्रपुर, अमृत विचार। आठ साल पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जी को जबरन पकड़कर घर में खींच लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे वह घायल हो गया। दर्जी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शास्त्री नगर, ट्रांजिट कैंप निवासी महेश प्रजापति ने बताया कि वह पेशे से दर्जी है। रविवार शाम को वह दुकान का कुछ सामान लेने के लिए फुटबॉल मैदान के पास स्थित एक दुकान पर जा रहा था। इसी बीच कृष्णा कालोनी निवासी अंकुश ने उसे अपने घर के पास आठ साल पुरानी रंजिश के चलते रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान अंकुश उसे जबरन अपने घर के भीतर ले गया।

जहां अंकुश ने सुमित और अपने पिता नन्हें लाल के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर महेश प्रजापति पर हमला किया गया है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

सैजना में दो पक्षों में मारपीट
खटीमा। क्षेत्र के सैजना गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट से अफरा तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस के अनुसार एक पक्ष के धीरेंद्र व दूसरे पक्ष के रोहित के बीच आपसी रंजिश में मारपीट हो गई। एसआई प्रियांशु जोशी ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।

संबंधित समाचार