रुद्रपुर: पंतनगर में बुजुर्ग से मारपीट के आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में एक वृद्ध के साथ मारपीट करने के आरोपी यूनिवर्सिटी फॉर्म के प्रबंधक तकनीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 28 मई को मुहम्मद अफजाल निवासी दुकान नंबर 12 छोटी मार्केट पंतनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि प्रबंधक तकनीकी आरके सिंह …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में एक वृद्ध के साथ मारपीट करने के आरोपी यूनिवर्सिटी फॉर्म के प्रबंधक तकनीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 28 मई को मुहम्मद अफजाल निवासी दुकान नंबर 12 छोटी मार्केट पंतनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि प्रबंधक तकनीकी आरके सिंह ने उसके पिता मुजम्मिल हुसैन के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी के साथ भी छेडछाड़ की।

पुलिस ने घटना के आरोपी राजेश कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह निवासी हाउस नम्बर 1131 टा कॉलोनी, पंतनगर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई नीलम मेहता, भूपाल सिंह व कृपाल सिंह शामिल थे।

संबंधित समाचार