हल्द्वानी: समतलीकरण के नाम पर हो रहा था अवैध खनन, 40.68 लाख का जुर्माना लगाया
हल्द्वानी, अमृत विचार। खनन विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने उदयपुरी और बंदरजूड़ा में औचक छापेमारी की। उन्होंने समतलीकरण के नाम पर 13210 घनमीटर अवैध खनन पकड़ा। दोनों काश्तकारों पर 40,68,708 रुपये का जुर्माना ठोका। सोमवार को अपर निदेशक खनन राजपाल लेघा व एसडीएम रेखा कोहली के नेतृत्व में प्रशासन व खनन विभाग की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। खनन विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने उदयपुरी और बंदरजूड़ा में औचक छापेमारी की। उन्होंने समतलीकरण के नाम पर 13210 घनमीटर अवैध खनन पकड़ा। दोनों काश्तकारों पर 40,68,708 रुपये का जुर्माना ठोका।
सोमवार को अपर निदेशक खनन राजपाल लेघा व एसडीएम रेखा कोहली के नेतृत्व में प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम बैलपड़ाव के अंतर्गत उदयपुरी गांव पहुंची। यहां गुरविंदर सिंह के खेत में समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन पकड़ा।
टीम ने सिंह पर 30,75,100 रुपये का जुर्माना लगाया। फिर टीम यहां से बंदरजूड़ा पहुंची। यहां अनुज्ञाधारक रविंद्र वोरा समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन करते पकड़ा गया।
टीम ने वोरा पर 9,93,608 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं बंदरजूड़ा में एक डंपर यूके 18 सीए 1611 ने आरबीएम के अवैध ढंग से ढोहने पर वाहन को सीज किया। टीम में ऐश्वर्य साह, पटवारी अरुण देवरानी, महेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद थे।
