गदरपुर: यूपी में पत्नी की हत्या कर घूम रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। अपनी पत्नी की हत्या कर घर से फरार हुए व्यक्ति को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फरार व्यक्ति ग्राम ककड़ी थाना रमबाला उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने दोस्त द्वारा उसकी पत्नी से अवैध संबंध के शक में 13 मई को हत्या की थी और पुलिस …

गदरपुर, अमृत विचार। अपनी पत्नी की हत्या कर घर से फरार हुए व्यक्ति को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फरार व्यक्ति ग्राम ककड़ी थाना रमबाला उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने दोस्त द्वारा उसकी पत्नी से अवैध संबंध के शक में 13 मई को हत्या की थी और पुलिस के भय से घर से भाग गया था।

थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह ने बताया कि विगत रात्रि को पुलिस टीम गश्त/चेकिंग पर थी। गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति गूलरभोज क्षेत्र में निर्माणाधीन हाईवे के पास घूमता मिला जो पुलिस वालों को देखकर भागने लगा। उसे पुलिस ने कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। जब उसे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम राजेंद्र सिंह पवार (58) निवासी ग्राम ककड़ी थाना रमबाला जिला बागपत उत्तर प्रदेश का बताया।

उसने बताया कि वह गाय और भैंसों को खरीदकर बेचने का काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनू पुत्र हरि सिंह निवासी शामली से हुई। दोस्ती होने के कारण सोनू का घर आना जाना हो गया था। आरोप है कि उसकी पत्नी के सोनू के साथ अवैध संबंध हो गये। मना करने पर घर में लड़ाई-झगड़ा होने लगा।

इतना ही नहीं पत्नी ने उसे घर से निकाल दिया। लगभग डेढ़ वर्ष वह अपने घर से बाहर रहा। 13 मई 2022 को करीब 4 बजे वह अपने घर में गया तो सोनू घर से निकलता दिखा। इस बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने पत्नी की डंडे से सिर पर वारकर हत्या कर दी। थाना रमाला के थानाध्यक्ष ने भी बताया कि आरोपी हत्या के आरोप में वांछित है। इस पर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष रमाला को अवगत कराया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, उप निरीक्षक ओम प्रकाश, उप निरीक्षक गौरव जोशी, का. कैलाश चन्द्र, दीपक जोशी शामिल थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका