हल्द्वानी: हरि शरणम जन प्रमुख रामगोविंद दास भाई जी ने लंदन में किया सनातन धर्म का प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सनातन धर्म प्रचार प्रसार को हरि शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी दो माह की यात्रा पर लंदन गए हैं। उन्होंने वहां  भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात की। वह लंदन में हिंदू धार्मिक स्थल टॉटेनहम के श्रीकृष्ण मंदिर, साउथ हॉल के श्रीराम मंदिर, प्लम्स्टेड के सनातन मंदिरों में भी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सनातन धर्म प्रचार प्रसार को हरि शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी दो माह की यात्रा पर लंदन गए हैं। उन्होंने वहां  भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात की। वह लंदन में हिंदू धार्मिक स्थल टॉटेनहम के श्रीकृष्ण मंदिर, साउथ हॉल के श्रीराम मंदिर, प्लम्स्टेड के सनातन मंदिरों में भी गए। जहां उन्होंने सनातन धर्म पर प्रवचन दिए।

उन्होंने साउथ हॉल भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा से भी मुलाकात की और ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों को लेकर कई मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से देश की मिट्टी से जुड़े रहने का आह्वान किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी भाई जी से फोन पर वार्ता की। भाई जी ने बताया कि ब्रिटेन में रहने के बाद भी लोग हिंदू धर्म को लेकर जागरूक हैं और अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को लेकर उत्साहित हैं। वह जुलाई के पहले हफ्ते में भारत लौट आएंगे।

संबंधित समाचार