रुद्रपुर: बदमाशों की शरणस्थली बना ऊधमसिंह नगर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बाहरी राज्यों के शातिर बादमाश जिले के काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, सितारगंज और खटीमा को अपनी शरणस्थली बना चुके है। ऊधमसिंह नगर में सिडकुल स्थापना के बाद से नौकरी की तलाश में बाहरी राज्यों के लोग हजारों की तदाद में यहां आये। जिसकी आड़ में बाहरी राज्यों के बादमाश आपराधिक घटना को अंजाम …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बाहरी राज्यों के शातिर बादमाश जिले के काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, सितारगंज और खटीमा को अपनी शरणस्थली बना चुके है। ऊधमसिंह नगर में सिडकुल स्थापना के बाद से नौकरी की तलाश में बाहरी राज्यों के लोग हजारों की तदाद में यहां आये। जिसकी आड़ में बाहरी राज्यों के बादमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए यहां आकर शरण ले लिये और कंपनियों में अपनी पहचान छिपाकर नौकरी करने लगे। जो उनके लिए सुरक्षित ठिकाना भी बन रहा है। मौका मिलने पर वह यहां भी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। जिले के काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर और सितारगंज में बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा के खूंखार अपराधी शरण ले चुके हैं।

– वर्ष 2017 में कांग्रेसी नेता किरन सरदार की हत्या करने के लिए बिहार और छत्तीसगढ़ से भाड़े के शूटरों ने ट्रांजिट कैंप में किराए में रहकर रेकी करने के बाद उनके कार्यालय में ताबड़तोड़ कई राउंड फायर कर दी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें दबोच लिया था।

– 17 नवंबर 2020 को सितारगंज में पुलिस पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने हरियाणा के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया था। छानबीन में पता चला वह लंबे समय से सितारगंज में किराए में रह रहे थे। जिन पर इनाम भी घोषित था।

– 19 जुलाई 2021 को स्पेशल टास्क फोर्स को पंजाब के क्राइम कंट्रोल यूनिट से सूचना मिली कि पंजाब के खूंखार गैंगस्टर काशीपुर में शरण लिए हुए हैं। जिसके बाद एसटीएफ कुमाऊं मंडल और पंजाब की क्राइम कंट्रोल यूनिट की खूंखार गैंगस्टरों से काशीपुर के गुलजारपुर गांव में मुठभेड़ हो गई है। जिसमें तीन गैंगस्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

– 21 जनवरी 2022 की रात एसटीएफ ने पंजाब के पठानकोट में बम ब्लास्ट के साजिशकर्ता को शरण देने वाले बाजपुर और केलाखेड़ा के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। लेकिन आतंकी फरार हो गया।

संबंधित समाचार