तंबाकू अप्रत्यक्ष रूप से लीवर को पहुंचाता है नुकसान: डॉ. अजय कुमार पटवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। तंबाकू प्रत्यक्ष रूप से नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से लीवर को बहुत नुकसान पहंचाता है। जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं, उनकी आंत में बदलाव हो सकता है, इस बदलाव से टॉक्सिन पैदा होते हैं, जिससे लीवर को नुकसान पहुंचता है। यह कहना है गैस्ट्रोएंटरोलॉजी युनिट के एडिशनल प्रोफेसर अजय कुमार पटवा का। …

लखनऊ। तंबाकू प्रत्यक्ष रूप से नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से लीवर को बहुत नुकसान पहंचाता है। जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं, उनकी आंत में बदलाव हो सकता है, इस बदलाव से टॉक्सिन पैदा होते हैं, जिससे लीवर को नुकसान पहुंचता है। यह कहना है गैस्ट्रोएंटरोलॉजी युनिट के एडिशनल प्रोफेसर अजय कुमार पटवा का। उन्होंने यह बातें विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर अमृत विचार संवाददाता से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जितने लोग तंबाकू का सेवन करते हैं उनमें मधुमेह,उच्च रक्तचाप,दिल की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि फैटी लीवर डिजीज की समस्या उन लोगों में ज्यादा देखी गयी है, जो किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते आ रहे थे।

इसके अलावा डॉ. अजय ने बताया कि तंबाकू का सेवन करने वाले बहुत से लोग मधुमेह ,उच्च रकत्चाप ,डिप्रेशन तथा एंजाइटी का शिकार होते हैं और इन बीमारियों से निजात पाने के लिए जिन दवाओं का वह प्रयोग करते हैं,उनसे भी लीवर को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : नशे की लत छोड़ने के लिए लोगों से अपील करेगी तंबाकू नियंत्रण विभाग की टीम

संबंधित समाचार