सीतापुर: एडीजी ने कोतवाली नगर का किया निरीक्षण, सवालों के जवाब में फंसे कोतवाल को लगाई फटकार
सीतापुर। सवालों के जवाब में शहर कोतवाल ऐसे उलझे कि वो बगलें झांकते नजर आए, ऐसे में उन्हें कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा। एडीजी अपने निरीक्षण में कई मातहतों को नसीहतें देते नजर आए, समीक्षा बैठक से पहले उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और महिला की हकीकत को भी जाना। दरअसल एडीजी ब्रजभूषण जिले में …
सीतापुर। सवालों के जवाब में शहर कोतवाल ऐसे उलझे कि वो बगलें झांकते नजर आए, ऐसे में उन्हें कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा। एडीजी अपने निरीक्षण में कई मातहतों को नसीहतें देते नजर आए, समीक्षा बैठक से पहले उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और महिला की हकीकत को भी जाना। दरअसल एडीजी ब्रजभूषण जिले में 16 मई को आने वाले थे, व्यवस्थाओं के क्रम में कुछ अव्यवस्थित होने के कारण उस समय वो कार्यक्रम टल गया, लेकिन पुलिस महकमे की तैयारियां जारी रहीं।
सोमवार को वो दिन आ गया, जब एडीजी का आना हुआ। करीब साढ़े 10 बजे एडीजी ब्रजभूषण कोतवाली नगर पहुंचे। सबसे पहले आगन्तुक रजिस्टर देखा। फिर परिसर के भीतर पीछे की ओर बढ़ लिये, कदम बढ़ते देख कुछ अधिकारियों के चेहरे की चमक पहले की कम हो गई। गाड़ियां खड़ी देखी तो तपाक से सवाल शहर कोतवाल टीपी सिंह से पूछ बैठे।
गाड़ियां कितनी हटी, कितनी नीलाम हुई, क्या प्रक्रिया रही। सवाल दर सवाल के बीच उलझते कोतवाल बगलें झांकते नजर आए, इसी के बाद उन्हें एडीजी की फटकार का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर के भीतर पौधरोपण किया। सीओ सिटी पीयूष सिंह को तमाम से निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, एएसपी एनपी सिंह, डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ महमूदाबाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: एसपी के निरीक्षण में पिस्टल का लॉक नहीं खोल पाए चौकी प्रभारी
