बरेली: मार्निंग रेड में पकड़े गए 21 बिजली चोर
अमृत विचार, बरेली। लाइन लास कम करने के लिए बिजली विभाग लगातार बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहा है। सोमवार की सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में किला उपकेंद्र के गंदा नाला ओर साहूकारा समेत अन्य क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 जगह बिजली चोरी होते हुए मिली। …
अमृत विचार, बरेली। लाइन लास कम करने के लिए बिजली विभाग लगातार बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहा है। सोमवार की सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में किला उपकेंद्र के गंदा नाला ओर साहूकारा समेत अन्य क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 जगह बिजली चोरी होते हुए मिली। चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोमवार सुबह अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीओ जसीम अख्तर ने गंदा नाला और साहूकारा इलाके में मार्निंग रेड की। इस दौरान टीम को 21 घरों में बिजली चोरी होते हुए मिली। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कराकर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं सुबह के समय चले अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: मामूली बात पर देवर ने की भाभी की हत्या, आरोपी मौके से हुआ फरार
