राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की एक और सूची, यूपी से मिथेलेश कुमार और डॉ. के लक्ष्मण को दिया टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश के लिए दो, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के लिए एक-एक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। सूची में उत्तर प्रदेश से मिथेलेश कुमार और डॉ. के लक्ष्मण को टिकट दिया गया है। इसके …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश के लिए दो, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के लिए एक-एक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। सूची में उत्तर प्रदेश से मिथेलेश कुमार और डॉ. के लक्ष्मण को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा मध्यप्रदेश से सुमित्रा वाल्मीकि और कर्नाटक से लहर सिंह सिरोया को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि मिथिलेश कुमार यूपी के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं दलित नेता हैं। जबकि के लक्ष्मण तेलंगाना के रहने वाले हैं और बीजेपी OBC मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

इससे पहले भाजपा ने रविवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों से 18 लोगों को उम्मीदवार बनाया था। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से थे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र और निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने का एलान किया था।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान के सीएम गहलोत ने कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव उम्मीदवारों को बधाई दी

संबंधित समाचार