देहरादून: राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार कल्पना सैनी ने भरा नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार कल्पना सैनी ने आज विधानसभा में अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रस्तावक के तौरे पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और कालाढूंगी विधायक …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार कल्पना सैनी ने आज विधानसभा में अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रस्तावक के तौरे पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा प्रत्याशी कल्पना सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वह पूरे भरोसे के साथ पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।

 

संबंधित समाचार