पांच विधानसभा चुनावों में दो बार चंपावत सीट पर कांग्रेस रही है आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। चंपावत में विधानसभा के उपचुनाव के लिये मतदान संपन्न हो गया है। चुनाव इसलिये खास बना हुआ है क्योंकि इस सीट से बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट नेपाल सीमा से लगी हुई है। चंपावत नया जिला है। यहां विकास की अपार संभावनायें हैं। यहां के मतदाताओं …

चंपावत, अमृत विचार। चंपावत में विधानसभा के उपचुनाव के लिये मतदान संपन्न हो गया है। चुनाव इसलिये खास बना हुआ है क्योंकि इस सीट से बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट नेपाल सीमा से लगी हुई है। चंपावत नया जिला है। यहां विकास की अपार संभावनायें हैं।

यहां के मतदाताओं की बात करें तो पिछले दो विधानसभा चुनाव में यहां के मतदाता ने भाजपा के पक्ष में ज्यादा वोट दिये हैं। हालांकि राज्य गठन के बाद से यहां अभी तक हुये पांच विधानसभा चुनावों में दो बार कांग्रेस भी जीती है। कांग्रेस की ओर से हेमेश खर्कवाल ने ही पिछले पांच विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश की है।

वह तीन बार दूसरे नंबर पर दो बार पहले नंबर पर रहे हैं। हालांकि इस बार वह मुख्यमंत्री धामी के सामने चुनाव में नहीं उतरे हैं। भाजपा की बात करें तो भाजपा यहां से तीन बार पहले नंबर पर रही है। हालांकि साल 2012 और साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी यहां दूसरे नंबर तक भी नहीं पहुंच पाया था। देखना यह है कि पहली बार इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में जनता किसके पक्ष में ज्यादा वोट करती है।

 

चंपावत चुनाव अभी तक के नतीजे

साल 2022

प्रत्याशी पार्टी वोट
कैलाश चंद्र गहतोड़ी भाजपा 32547
हेमेश खर्कवाल कांग्रेस 27243

साल 2017

प्रत्याशी पार्टी वोट
कैलाश चंद्र गहतोड़ी भाजपा 36601
हेमेश खर्कवाल कांग्रेस 19241

साल 2012

प्रत्याशी पार्टी वोट
हेमेश खर्कवाल कांग्रेस 20330
मदन सिंह बसपा 13377

साल 2007

प्रत्याशी पार्टी वोट
वीना महराना भाजपा 22928
हेमेश खर्कवाल कांग्रेस 15870

साल 2002
प्रत्याशी पार्टी वोट
हेमेश खर्कवाल कांग्रेस 8380
मदन सिंह महराना निर्दलीय 7985

 

संबंधित समाचार