बरेली: अवैध फिजियोथेरेपी सेंटर व पॉली क्लीनिक सील
बरेली, अमृत विचार। जिले में स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते दिनों कई फर्जी अस्पतालों और क्लीनिकों को सील किया गया है। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर टीम ने मीरगंज स्थित एक फिजियाथेरेपी सेंटर और पॉली क्लीनिक पर छापेमारी की जो की जांच में अवैध पाए गए। इस पर …
बरेली, अमृत विचार। जिले में स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते दिनों कई फर्जी अस्पतालों और क्लीनिकों को सील किया गया है। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर टीम ने मीरगंज स्थित एक फिजियाथेरेपी सेंटर और पॉली क्लीनिक पर छापेमारी की जो की जांच में अवैध पाए गए। इस पर टीम ने दोनों सेंटरों को सील कर दिया है। टीम में मीरगंज के एमओआईसी डॉ. अमित के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
मीरगंज स्थित नूरी पॉली क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब 1 बजे पहुंची। टीम के आने की सूचना संचालक को पहले ही मिल गई थी जिससे संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। इसके साथ ही कस्बा हुरहुरी स्थित ऑर्थो एंड फिजियाथेरेपी सेंटर पर टीम जब जांच को पहुंची तो यहां फिजियोथेरेपी के साथ अन्य बीमारियों के मरीज भी भर्ती मिले। इनका इलाज अंग्रेजी दवाओं से किया जा रहा था। जिस पर टीम ने दोनों ही सेंटरों को सील कर दिया है।
फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीज भर्ती मिले जिनका अंग्रेजी दवाओं से इलाज किया जा रहा है। वहीं पॉली क्लीनिक के संचालक टीम आने की सूचना से पहले भाग गया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में सेंटरों को सील कर दिया गया है।- डा. अमित, एमओआईसी, मीरगंज
ये भी पढ़ें- बरेली: नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
