बहराइच: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
बहराइच। नौरतन पुर गांव निवासी एक महिला अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करने लगी। इससे नाराज पति ने पत्नी की लाठियों से पिटाई कर दी। अस्पताल के जाते समय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से …
बहराइच। नौरतन पुर गांव निवासी एक महिला अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करने लगी। इससे नाराज पति ने पत्नी की लाठियों से पिटाई कर दी। अस्पताल के जाते समय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पति फरार है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के नौरतनपुर गांव रमजान का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका पत्नी बरकौना विरोध करती थी। अवैध संबंध को लेकर आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद होता था। मंगलवार शाम को पुनः पति और पत्नी का विवाद हुआ।
इससे नाराज पति रमजान ने पत्नी की लाठी से जमकर पीटा। पति की पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पुलिस द्वारा जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया जा रहा था। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बहन की दूसरे महिला से अवैध संबंध में हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
छह बच्चों का पिता है रमजान
मृतक महिला के भाई ने बताया कि बहन का विवाह 16 वर्ष पूर्व हुआ था। बहन छह बच्चों की मां थी। इसके बाद भी बहनोई के गलत रास्ते बंद नहीं हो रहे थे। मंगलवार को बहन की पिटाई कर दी। जिससे मौत हो गई।
पढ़ें- पुड्डुचेरी: कंटेनर लॉरी-कार की टक्कर में दो लोगों की मौत
