कोलकाता एयरपोर्ट पर सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में केके को दिया गया गन सैल्यूट, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके का मंगलवार रात निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं आज कोलकाता एयरपोर्ट पर केके को गन सैल्यूट दिया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। केके का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट से …

कोलकाता। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके का मंगलवार रात निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं आज कोलकाता एयरपोर्ट पर केके को गन सैल्यूट दिया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। केके का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट से मुंबई जाएगा। केके का शव रात करीब 8:15 तक मुंबई पहुंचेगा। सिंगर का अंतिम संस्कार घर के पास मौजूद वर्सोवा के मुक्तिधाम श्मशान घाट में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कश्मीर मामले में चुप्पी नहीं, लगातार एक्शन जारी : जे पी नड्डा

 

 

संबंधित समाचार