कानपुर : आयकर की टीम ने पान मसाला कंपनी के कई ठिकानों पर मारा छापा, कारोबार से जुड़े लोग भी रडार पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है यह कार्रवाई पान मसाला कारोबारियों के खिलाफ चल रही है। आज एक बार फिर आयकर विभाग की टीम ने एक और पान मसाला कारोबारी के कार्यालय में छापा मारा और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिये हैं। …

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है यह कार्रवाई पान मसाला कारोबारियों के खिलाफ चल रही है। आज एक बार फिर आयकर विभाग की टीम ने एक और पान मसाला कारोबारी के कार्यालय में छापा मारा और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिये हैं।

छापामार कार्रवाई के दौरान कार्यालय के बाहर दो सुरक्षा कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं ,जिससे कोई भी शख्स न आ सके और न ही जा सके । आज सुबह आयकर विभाग की टीम ने शहर के पान मसाला कंपनी के मालिक के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे।

इसमें पान मसाला कंपनी के मालिक के आवास, फैक्ट्री, कार्यालय के अलावा करीब एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई है। सुबह एक साथ आयकर विभाग की टीमें योजनाबद्ध् तरीके से सभी ठिकानों पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान कुछ और पान मसाला कारोबारी रडार पर थे, जिन्होंने कानपुर से अपना कारोबार समेट लिया है। इसके अलावा वह लोग भी जांच के घेरे में हैं, जो पान मसाला कंपनी को माल की सप्लाई करते थे या फिर उनसे माल खरीदते थे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: अवैध खनन पर छापा, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

 

संबंधित समाचार