गुरुवार को होगा सिंगर केके का अंतिम संस्कार, सितारों का लगेगा जमावड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके का मंगलवार रात निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं आज कोलकाता एयरपोर्ट पर केके को गन सैल्यूट दिया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। केके का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके का मंगलवार रात निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं आज कोलकाता एयरपोर्ट पर केके को गन सैल्यूट दिया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं।

केके का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट से मुंबई जाएगा। केके का शव रात करीब 8:15 तक मुंबई पहुंचेगा। सिंगर का अंतिम संस्कार घर के पास मौजूद वर्सोवा के मुक्तिधाम श्मशान घाट में किया जाएगा।

वहीं केके का अंतिम संस्कार 2 जून 2022 यानी गुरुवार को होगा। केके के अंतिम दर्शन के लिए बॉलिवुड सितारों का जमावड़ा भी लग सकता है। तमाम सिंगर्स से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान जैसे दिग्ज स्टार्स भी अंतिम यात्रा में शामिल हो चुके हैं। उनका पार्थ‍िव शरीर 5:45 बजे की फ्लाइट से मुंबई रवाना होगा। ममता बनर्जी गन सैल्यूट के लिए रबींद्र सदन जा रही हैं।

पढ़ें-कोलकाता एयरपोर्ट पर सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में केके को दिया गया गन सैल्यूट, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार