हल्द्वानी: चोरी करते वक्त अचानक घर पहुंच गया घर का मालिक, फिर हुआ ये…
हल्द्वानी, अमृत विचार। बंद घर में घुसा चोर माल पर हाथ साफ कर पाता, इससे पहले ही मकान मालिक मौके पर पहुंच गया। मकान मालिक के शोर पर दौड़े इलाकाई लोगों ने चोर को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किदवईनगर निवासी शादाब अहमद यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। शादाब की मानें …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बंद घर में घुसा चोर माल पर हाथ साफ कर पाता, इससे पहले ही मकान मालिक मौके पर पहुंच गया। मकान मालिक के शोर पर दौड़े इलाकाई लोगों ने चोर को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
किदवईनगर निवासी शादाब अहमद यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। शादाब की मानें तो मंगलवार सुबह वह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे और परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे। इसी बीच एक चोर शादाब के घर में घुस गया और माल समेटने लगा। तभी शादाब वहां पहुंच गए और अंदर चोर को देख हक्का-बक्का रह गए गए।
मकान मालिक को मौके पर देख कर चोर मौके से फरार हो गया। उसके पीछे शोर मचाते शादाब भी भागे। शादाब को शोर सुनकर दौड़े इलाकाई लोगों ने चोर को दबोच लिया और पीटने के बाद उसे बनभूलपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
