हल्द्वानी: बाइक के लिए ससुरालियों ने बहू को खिला दिया जहर!
हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक के लिए ससुरालियों पर बहू को जहर कर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप है। बहू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। सतोहा जिला बुलंदशहर निवासी गीता देवी पत्नी विरेंद्र कुमार ने अपनी बेटी पारुल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक के लिए ससुरालियों पर बहू को जहर कर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप है। बहू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
सतोहा जिला बुलंदशहर निवासी गीता देवी पत्नी विरेंद्र कुमार ने अपनी बेटी पारुल की शादी वर्ष 2020 में मोरारजीनगर तल्ली हल्द्वानी निवासी सचिन सक्सेना पुत्र संजय सक्सेना से की थी। गीता का आरोप है कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए मकान तक बेच दिया और ससुरालियों की मांग के अनुसार दान दिया।
बावजूद इसके ससुरालियों की मांग कम नहीं हुई। ससुराली दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर बीती 29 मई को ससुरालियों ने पारुल को बुरी तरह पीटा और जबरन जहर खिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पारुल का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गीता ने कोतवाली पुलिस को बेटी के पति सचिन, ससुर संजय सक्सेना, सास सरोज सक्सेना, देवर अनुज सक्सेना व ननद लक्की के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
