पीलीभीत: पहाड़गंज के कब्रिस्तान में एक साथ दफनाए गए पांच शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ बिलसंडा,अमृत विचार। एक दिन पूर्व सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सात में से पांच मृतकों के शव गमगीन माहौल में पहाड़गंज गांव के कब्रिस्तान में एक साथ दफन कराए गए। पोस्टमार्टम के बाद बरेली से देर शाम शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया था। उसके बाद गमगीन माहौल में देर रात तक …

पीलीभीत/ बिलसंडा,अमृत विचार। एक दिन पूर्व सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सात में से पांच मृतकों के शव गमगीन माहौल में पहाड़गंज गांव के कब्रिस्तान में एक साथ दफन कराए गए। पोस्टमार्टम के बाद बरेली से देर शाम शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया था। उसके बाद गमगीन माहौल में देर रात तक सुपर्द-ए-खाक किया गया। गांव के तमाम लोग शेाक की इस घड़ी में शामिल हुए और परिजन को ढांढस बंधाया।

बता दें कि बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़गंज के रहने वाले खुर्शीद खां (48)मजूदरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी पत्नी समीरन बेगम (45) को कैंसर की शिकायत थी। उनका करीब पांच महीने से इलाज चल रहा था। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराने के लिए परिवार के लोग गए थे। मगर, जब वह भर्ती न हो सकी तो एंबुलेंस कर वापस आ रहे थे। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी गांव में पहुंचते ही एंबुलेंस की कैंटर से टक्कर हो गई थी।

हादसे में खुर्शीद, उनकी पत्नी समीरन, बड़ा बेटा आरिफ, भतीजा मोहम्मद जफर, समीरन की बहन नसरीन (25), खुर्शीद की बड़ी बहन सगीर बानों, एंबुलेंस चालक बरेली जनपद के भोजीपुरा निवासी मेंहदी खां की मौत हो गई थी। पल भर में हादसे के बाद पांच परिवारों में मातम छा गया था। देर शाम बरेली से पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

चूंकि पहले से सुपुर्द-ए-खाक की तैयारियां कर ली गई थी। ऐसे में रात को ही करीब 11 बजे एक साथ पांच शव दफनाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार के दुख में शरीक हुए और शोक जताया। चित्कार देख हर आंख छलक उठी। गांव में ऐसा पहली बार ही था कि जब एक ही खानदान से जुड़े पांच शवों को दफनाया जा रहा था। देर रात सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद परिजन घर आए और रात भर चीख पुकार मची रही।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: मेडिकल की आड़ में चल रहा क्लीनिक, सील

संबंधित समाचार