बहराइच : भाजपा कार्यकर्ता को लॉकअप में पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रास्ते की समस्या को लेकर थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता को लॉक अप में बंद कर पीटने वाले दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। फखरपुर के भाजपा कार्यकर्ता मनोज लोधी 28 मई को थाने में पहुंचे। उन्होंने रास्ता प्रकरण की समस्या से अवगत कराया। थाने में दरोगा विजय गुप्ता ने कार्यकर्ता को …

बहराइच। रास्ते की समस्या को लेकर थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता को लॉक अप में बंद कर पीटने वाले दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। फखरपुर के भाजपा कार्यकर्ता मनोज लोधी 28 मई को थाने में पहुंचे।

उन्होंने रास्ता प्रकरण की समस्या से अवगत कराया। थाने में दरोगा विजय गुप्ता ने कार्यकर्ता को लॉक अप में बंद कर पिटाई की। दरोगा की पिटाई में कार्यकर्ता घायल हो गया था। पुलिस के इस कृत्य की भाजपा के लोग विरोध कर रहे थे।

इसकी जानकारी विधान सभा संयोजक गौरव वर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को दी। उन्होंने एसपी केशव कुमार चौधरी से शिकायत की। जांच में आरोप सही मिलने पर बुधवार शाम को दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हरदोई: भाजपा नेता पर कहर बनकर टूटी खाकी, हाथ और आंख पर लगी गहरी चोट

संबंधित समाचार