बरेली: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर के विष्णु विहार कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता का शव गुरुवार सुबह उनके बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि संजय गुप्ता की पत्नी ने उनकी हत्या कराई है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर के विष्णु विहार कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता का शव गुरुवार सुबह उनके बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि संजय गुप्ता की पत्नी ने उनकी हत्या कराई है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। इंस्पेक्टर सुभाष नगर सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: हाजियों के टीकाकरण में कौमी एकता की दिखी झलक

संबंधित समाचार