महान फुटबॉलर पेले ने की रूस से युद्ध रोकने की अपील, लिखा इमोशनल पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साओ पाउलो। महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर रूसी हमले बंद करने की अपील की है। कैंसर का उपचार करा रहे 81 वर्ष के पेले ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के नाम अपना यह संदेश उसी दिन प्रकाशित किया है जब विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में यूक्रेन ने …

साओ पाउलो। महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर रूसी हमले बंद करने की अपील की है। कैंसर का उपचार करा रहे 81 वर्ष के पेले ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के नाम अपना यह संदेश उसी दिन प्रकाशित किया है जब विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में यूक्रेन ने स्कॉटलैंड को 3 . 1 से हराया। अब यूक्रेन का सामना रविवार को वेल्स से होगा।

पेले ने इंस्टाग्राम पर कहा ,‘‘ आज यूक्रेन ने कम से कम 90 मिनट के लिए देश के मौजूदा हालात को भूलने की कोशिश की। विश्व कप में जगह बनाना हमेशा मुश्किल होता है लगभग असंभव ही क्योंकि इतने जीवन दाव पर लगे होते हैं। हमला बंद करो। इस हिंसा को कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता।’’ उन्होंने पुतिन को संबोधित करते हुए कहा ,‘‘ जब हम पिछली बार मिले थे तो हाथ मिलाये थे और मुस्कुराये थे। मैने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह हमारे बीच मतभेद होंगे जैसे कि आज हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस लड़ाई को रोकना आपके हाथ में है। उन्हीं हाथों में जो मैने 2017 में मॉस्को में अपनी आखिरी मुलाकात के समय अपने हाथ से मिलाये थे ।’’ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के अनुसार यूक्रेन में जारी जंग में 4000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं और 5000 के करीब घायल हैं।

ये भी पढ़ें : अर्जेंटीना ने 29 साल बाद जीता La Finalissima का खिताब, इटली को 3-0 से हराया

संबंधित समाचार