रुद्रपुर: लो जी, कागजों की भी चेकिंग करने लगे ट्रैफिक वालंटियर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बनाये गये ट्रैफिक वालंटियर्स द्वारा बाइक रोकने पर लोगों से नोकझोंक हो गई। आरोप था कि वालंटियर्स ने युवकों से बाइक के कागजात मांगे। काफी देर तक हंगामे के बाद आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर ट्रैफिक वालंटियर्स चुपचाप चले गये। बुधवार देर शाम …

रुद्रपुर, अमृत विचार। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बनाये गये ट्रैफिक वालंटियर्स द्वारा बाइक रोकने पर लोगों से नोकझोंक हो गई। आरोप था कि वालंटियर्स ने युवकों से बाइक के कागजात मांगे। काफी देर तक हंगामे के बाद आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर ट्रैफिक वालंटियर्स चुपचाप चले गये।

बुधवार देर शाम डीडी चौक पर किच्छा बाइपास की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को ट्रैफिक वालंटियर्स ने रोकने का प्रयास किया। जिससे बाइक सवाल अनियंत्रित हो गया और गिरते-गिरते बचा। जिस पर बाइक सवार की ट्रैफिक वालंटियर्स से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसी बीच वॉलंटियर्स ने बाइक सवार से वाहन के कागजात मांगे।

इस पर युवक ने विरोध किया, मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी। भीड़ में से भी कई लोगों ने ट्रैफिक वालंटियर्स पर जबरदस्ती परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही कागजात दिखाने के लिए बाइक सीज करने आदि की धमकी देने का भी आरोप लगाया। हंगामा बढ़ते देख वॉलंटियर्स चुपचाप खिसक लिये।

इससे लगता है कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगाये गये ट्रैफिक वालंटियर्स पुलिस के लिए परेशानी का सबब न बन जाये। यहां बता दें कि दो साल पहले कोरोना काल में बनाये गये वॉलंटियर्स ने भी लोगों का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। इसके बाद सभी को हटा दिया गया था।

संबंधित समाचार