नानकमत्ता: दोगुने रुपये करने का झांसा देने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। दोगुने रुपये करने का झांसा देकर महिला व उसके पुत्र से आठ लाख रुपये लूटकर फरार वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटे गये रुपये के साथ एक बंदूक और प्रयुक्त सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करते हुये अपर …

नानकमत्ता, अमृत विचार। दोगुने रुपये करने का झांसा देकर महिला व उसके पुत्र से आठ लाख रुपये लूटकर फरार वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटे गये रुपये के साथ एक बंदूक और प्रयुक्त सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

घटना का खुलासा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक रमेश थपलियाल ने बताया कि बीते दिनों नानकमत्ता निवासी अमरीक सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। अमरीक ने कहा था कि करनैल सिंह निवासी टुकडी ने उसे और उसकी मां गुरमीत कौर को रुपये दोगुना करने का देकर पहले पचास हजार रुपये, उसके बाद दो लाख फिर तीन लाख रूपये ले लिये।

जब रुपये वापस मांग तो कहा कि तुम आठ लाख रुपये और लेकर आओ आज तुम्हारे पैसे दोगुने हो आएंगे। आठ लाख रुपये देने पर उसने सफेद कागज में लपेटकर रख दिये। आधी रात में एक सफेद रंग की कार करनैल सिंह के घर टुकड़ी गांव में आकर रुकी। इसमें से तीन अज्ञात लोग निकले, जिनके मुंह पर कपड़ा था और एक व्यक्ति के हाथ में बंदूक थी। तीनों ने आते ही नोटों से भरी गठरी उठाई और विरोध करने पर मारपीट की। नाटकीय ढंग से वे करनैल सिंह और इन्दर पाल सिंह का अपहरण कर फरार हो गये।

अपर पुलिस अधिक्षक ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लाख रुपये, एक दोनाली बंदूक 12 बोर और स्विफ्ट कार तथा प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी गैंग लीडर इंद्रपाल सिंह निवासी बनगवां थाना खटीमा, हिस्ट्रीशीटर करनैल सिंह, कुलविंदर कौर पत्नी करनैल सिंह निवासी टुकड़ी, सोहन सिंह निवासी नौगवांठग्गु थाना खटीमा, बलविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया चौकी मझोला थाना न्यूरिया पीलीभीत, गुरमेज सिंह निवासी ग्राम वगुलिया थाना खटीमा को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम
नानकमत्ता। नोटों को दोगुने करने का झांसा देकर आठ लाख रुपये लूटने के मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को अपर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष कृष्णचंद आर्या, उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, विजेन्दर कुमार, दरबान सिंह, उपनिरीक्षक मंजूपवार, हेड कां. पूरन सिंह आदि 18 पुलिस कर्मी लगे थे।

संबंधित समाचार