अयोध्या से कभी भी चुनाव नहीं लड़ूंगा: बृजभूषण शरण सिंह
अयोध्या। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या से स्वाभिमान यात्रा निकाली। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में राजनीतिक जमीन तलाशने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। भगवान राम, संतों और सरयू मैया को साक्षी मानते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐलान किया कि वह अयोध्या से कभी कोई चुनाव नहीं …
अयोध्या। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या से स्वाभिमान यात्रा निकाली। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में राजनीतिक जमीन तलाशने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। भगवान राम, संतों और सरयू मैया को साक्षी मानते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐलान किया कि वह अयोध्या से कभी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।
राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा के समर्थन में आये अयोध्या सांसद लल्लू सिंह से बढ़ी दूरियों का भी इशारे-इशारे में खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय नेतृत्व टिकट देगा तो भी मैं अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ूंगा।
बृजभूषण ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में हनुमान जी लोगों की रक्षा कर रहे हैं। उसी प्रकार से मैं भी नंदनी नगर से अयोध्या की सदैव रक्षा करने का संकल्प लेता हूं। अयोध्या से निकली सांसद की स्वाभिमान यात्रा रीडगंज चौराहे से चौक, रिकाबगंज होते हुए गद्दोपुर पहुंची। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
उनके रोड शो के दौरान अपनी ताकत दिखाई तो जगह-जगह जाम भी लग गया। बता दें कि बृजभूषण मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आने के ऐलान के बाद से बाद से स्वाभिमान जन जागरण यात्रा निकाल रहे हैं।
हालांकि राज ठाकरे ने अयोध्या दौर रद कर दिया है, लेकिन सांसद का कहना है कि वह अपनी यात्रा जारी रखेंगे और तय कार्यक्रम के अनुसार 5 जून को अयोध्या में 5 लाख उत्तर भारतीयों को एकत्र कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाएंगे। इस दौरान योगी के नाम का 5100 किलो का केक भी काटा जाएगा।
पढ़ें- अब यूपी की पहचान अमेठी और सैफई से नहीं अयोध्या, मथुरा और काशी से है: नंद गोपाल नंदी
