Marriage Anniversary पर Big B ने शेयर की जया बच्चन संग फोटोज, फैंस ने भी दीं Best Wishes

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून 1973 को शादी के 49 साल पूरें कर लिए हैं। इस मौके पर अमिताभ ने फैंस के साथ अपनी शादी की यादें साझा की हैं और सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है। View this post on Instagram A post shared by …

मुंबई। बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून 1973 को शादी के 49 साल पूरें कर लिए हैं। इस मौके पर अमिताभ ने फैंस के साथ अपनी शादी की यादें साझा की हैं और सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर 1973 की है जब दोनों शादी के बंधन में बंधे थें। इस तस्वीर में अमिताभ और जया मंडप के नीचे शादी की रस्में पूरी करते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में अमिताभ सभी को धन्यवाद कहते हुए हाथ जोड़े हुए दिख रहे हैं।

पोस्ट को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, “जया और मेरी, विवाह जयंती पे जो स्नेह और आदर प्रदान किया गया है उसके लिए हाथ जोड़ कर प्रणाम करता हूं। धन्यवाद! ”सब को उत्तर न दे पाएंगे, इस लिए यहां प्रतिक्रिया, प्रतिवचन , स्वीकार करें।

पढ़ें- Aashram 3 के आते ही Prakash Jha ने शेयर किया Season 4 का Teaser, फिर खुलेगा बाबा निराला का दरबार

संबंधित समाचार