बिजनौर: बस और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। बस और बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबिक दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। …

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। बस और बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबिक दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन में सभी को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

शुक्रवार पूर्वाह्न 11.45 बजे थाना अफजलगढ़ के क्षेत्रातंर्गत भूतपुरी जसपुर रोड पर शेरगढ़ तिराहे के पास एक प्राइवेट बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार 45 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र रामकुमार व उसका साथी सोमपाल पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम सादाबाद शेरकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया, जंहा पर चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। घायल सोमपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क किनारे खाई में घुस गई, जिससे बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जोकि अपना इलाज कराने के लिए स्वयं ही प्राइवेट अस्पताल चले गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सवारी भरकर जा रही बस का अचानक टायर फट गया था, जिससे बस व बाइक की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: हिंदूवादी संगठनों ने कश्मीरी हिंदुओं की हत्या पर जताया विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार