देहरादून: फर्जी वसीयत बनाई, गिरफ्तार
देहरादून, अमृत विचार। अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा की फर्जी वसीयत बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिंबेट की 20 बीघा जमीन है। इस जमीन पर वह अकेले रहते थे। 19 जनवरी 2019 को मधुसूदन की मौत हो गई थी। इसके बाद से …
देहरादून, अमृत विचार। अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा की फर्जी वसीयत बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिंबेट की 20 बीघा जमीन है। इस जमीन पर वह अकेले रहते थे।
19 जनवरी 2019 को मधुसूदन की मौत हो गई थी। इसके बाद से संपत्ति पर लगातार भूमाफिया की नजर है। बिंबेट की मृत्यु के बाद सितंबर 2019 में भी एक मुकदमा दर्ज कर किया गया था। एक व्यक्ति ने इस संपत्ति का सौदा कर दिया था। 17 मार्च 2022 को अमृता सिंह की मौसी ताहिरा बिंबेट ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके भाई की राजेंद्र सिंह ने फर्जी वसीयत बनाई है। इस आधार पर क्लेमेंटटाउन थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेंद्र सिंह मूल रूप से सहारनपुर के मोहिद्दीनपुर, थाना नकुड़ का निवासी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
