नैनीताल: 4 जून से लगेंगे मानसिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र वितरण शिविर
नैनीताल, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खनस्यू में चार जून, राजकीय इंटर कॉलेज नथुवाखान रामगढ़ में 18 जून, महिला सभागार गरमपानी में 25 जून और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में दो जुलाई को सुबह 10 बजे मानसिक दिव्यांगता ग्रस्त मरीजों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। …
नैनीताल, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खनस्यू में चार जून, राजकीय इंटर कॉलेज नथुवाखान रामगढ़ में 18 जून, महिला सभागार गरमपानी में 25 जून और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में दो जुलाई को सुबह 10 बजे मानसिक दिव्यांगता ग्रस्त मरीजों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तृतीय, नोडल अधिकारी यूडीआईडी, बीडी पांडे नैनीताल अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. जीसी पांडे, एसटीएच के मनोवैज्ञानिक युवराज पंत भी शामिल होंगे।
