रामपुर: पिता को खाना देकर जंगल से लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। पिता को जंगल मे खाना देकर घर वापस आ रही 10 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदों ने गन्ने खेत मे ले जाकर युवकों ने गैंगरेप कर दिया।बालिका को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही उपचार के लिए उत्तराखंड के बाजपुर ले …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। पिता को जंगल मे खाना देकर घर वापस आ रही 10 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदों ने गन्ने खेत मे ले जाकर युवकों ने गैंगरेप कर दिया।बालिका को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही उपचार के लिए उत्तराखंड के बाजपुर ले गए। जहां बालिका की हालत नाजुक बनी है। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

नगर से सटे गांव निवासी मजदूर की 10 वर्षीय बेटी 20 मई को जंगल में खेत पर अपने पिता को खाना देने गई थी। जंगल से घर वापस आते समय रास्ते में बालिका को अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया।उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर गन्ने के खेत मे ले गए। दरिंदों ने उसकी बेटी के साथ जबरन गैंगरेप किया।खेत में खून से लथपथ बेहोशी की हालत मे बालिका को छोड़कर फरार हो गए।जंगल से आने के बाद बालिका के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी।जिस पर परिजनों ने बालिका की तलाश शुरुकर दी।

जंगल में गन्ने के खेत में परिजनों को बालिका बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली।जिससे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।परिजन पुलिस को सूचना दिये बिना ही बालिका को उचित उपचार के लिए उत्तराखंड के बाजपुर ले गए।लेकिन बालिका की हालत में कोई सुधार नही हुआ।बालिका की हालत नाजुक बनी है।शुक्रवार को हिंदू संगठनों के लोगों के साथ पिता गैंगरेप की पीड़िता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंच गया।

अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।सूचना पर सीओ श्रीकांत प्रजापति कोतवाली पहुंच गए। बालिका से पूछताछ की।पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया की अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : वाह रही पुलिस! किशोरी से हुई छेड़खानी मां को पीड़िता बनाकर रिपोर्ट लिख ली

संबंधित समाचार